फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन डिग्री लुढ़का महोबा का पारा

Tue, 19 Nov 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मौसम में नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। वहीं महोबा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा देर से आई।
विज्ञापन

सोमवार की रात 11 बजे के बाद कोहरा छाने लगा। सुबह के समय पूरा शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। नौ बजे के बाद ही धूप निकल सकी। कोहरे के चलते सुबह के समय हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहन लाइट जलाकर गुजरे। पत्थरमंडी कबरई में कोहरा इस तरह छाया कि 20 फीट दूरी के वाहन दिखना भी मुश्किल हो गए। हालांकि, सूर्य की किरणें निकलते ही कोहरा छट गया।
इसके साथ ही मंगलवार को पूरे दिन पछुआ हवा चलती रहीं। इससे ठंड और बढ़ गई है। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 75 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 10 किमी. प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ी है। आगामी दिनों में पारा और गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें