फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के दो लोगों के शव गांव पहुंचने पर छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। हाईवे में बोलेरो नाले में पलटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचे तो मातम छा गया।
विज्ञापन

एक साथ दो अर्थियां उठने से हर आंख नम हो गई। पांच दिन के अंतराल में तीन लोगों की मौत से परिजन सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।
थाना अजनर के इंद्रहटा गांव निवासी प्रमोद के पिता घनश्याम की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। प्रयागराज अस्थि विसर्जन के लिए परिजन बोलेरो से गए थे। लौटते समय बांदा के अतर्रा और बदौसा के बीच चालक को छपकी आने से बोलेरो नाले में गिर गई थी।
विज्ञापन

दुर्घटना में प्रेमनारायण की मौत हो गई थी जबकि पारिवारिक भतीजे सीताराम की जिला अस्पताल महोबा में मौत हो गई थी। मंगलवार को दोनों के पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे। सीताराम का अंतिम संस्कार इंद्रहटा में किया गया जबकि प्रेमनारायण का अंतिम संस्कार नौगांव में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें