फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा-शोहदे की धमकी से परेशान रोडवेज की महिला परिचालक ने लगाया फंदा

Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
-गंभीर हालत में सीएचसी चरखारी से जिला अस्पताल रेफर, शोहदे ने छह माह में की 6,159 कॉल और भेजे 315 मैसेज
विज्ञापन

-शादी न करने पर एसिड अटैक व धमकी से परेशान होकर महिला परिचालक ने उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शोहदे की धमकियों से परेशान होकर महिला परिचालक ने रविवार की रात घर पर फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ ने अस्पताल पीड़िता और उसे परिजनों से मामले की जानकारी ली। इकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने चरखारी के एक मोहल्ले में रहने वाली रोडवेज की महिला परिचालक को छह माह में 6,159 कॉल की। साथ ही 315 मैसेज भेजकर शादी का दबाव बनाया। शादी न करने पर एसिड अटैक समेत जान से मारने की धमकी दी।
मोहल्ला निवासी युवती महोबा डिपो में महिला परिचालक है। पड़ोस में रहने वाला रहीश उसे कई माह से परेशान कर रहा है। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। युवती ने बताया कि रहीश ने छह माह के अंदर एक मोबाइल नंबर से 4,387 और दूसरे नंबर से 1,772 कॉल की।
विज्ञापन

साथ ही 315 बार मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी थी। कहा कि यदि शादी नहीं की तो वह उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। इसकी शिकायत 28 अगस्त को कोतवाली चरखारी में की थी। पुलिस ने रहीश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपी अब जमानत पर हैं।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी रहीश के लगातार धमकी देने पर महिला परिचालक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गनीमत रही कि परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए और तो उसे फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे सीओ रविकांत गोंड परिजनों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवती को ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान रास्ते में रोककर बैग छीनने और दुष्कर्म करने की धमकी देता है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों को जमानत मिल गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें