फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : कजली मेले में छाईं इंडियन आइडल की फरमानी नाज

विज्ञापन
सांस्कृतिक मंच में युगल गीत पेश करतीं इंडियन आइडल फेम सिंगर फरमानी नाज व छात्रा कंचन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले में स्वतंत्रता दिवस पर हिलियंस ग्रुप के कलाकारों ने मां तुझे सलाम गीत के माध्यम से शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शक देशभक्ति में डूबे रहे। इंडियन आयडल फेम सिंगर फरमानी नाज मुजफ्फरनगर ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गीत से भारत के वैभव का गुणगान किया।
विज्ञापन

सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम मनोज कुमार व सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनील कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हीरालाल साहू व उमाशंकर सेन ने आल्हा-ऊदल की 52 लड़ाइयों का आल्हा गायन के माध्यम से जिक्र किया। इसके बाद लखनलाल एंड पार्टी के कलाकारों ने दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी। ज्ञानेश्वर मिश्रा एंड पार्टी ने मन-मन में राम कार्यक्रम के तहत केवट संवाद का सुंदर मंचन किया। इससे पहले तीसरी शाम की शुरूआत पंडित जगप्रसाद तिवारी ने सावन गीत से की। प्रतीक्षा यादव ने लोकगीत पेश किए। मुंबई से आए कॉमेडियन रविंद्र जानी ने कहानियों व हास्य के माध्यम से दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, एडीएम आरएस वर्मा, जुबेर बेग, एसडीएम जितेंद्र कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ पीयूष जायसवाल, अपर्णा नायक आदि मौजूद रहे।

केवट संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MAHOBA

मां तुझे सलाम गीत पर प्रस्तुति देते हिलियंस ग्रुप के कलाकार।- फोटो : MAHOBA

दीवारी नृत्य की प्रस्तुति देती लखनलाल एंड पार्टी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें