चरखारी ( महोबा) । विकास खंड चरखारी के नवनिर्वाचित प्रधानों का परिचयात्मक प्रशिक्षण का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने किया। डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी ने मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रधानों को संवाद, क्षमता संवर्धन क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। डीपीआरओ संतोष कुमार ने कहा कि पंचायती राज में प्रधानों की अहम भूमिका है इसलिए प्रधानों को पंचायतों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी रखना चाहिए।
बीडीओ सौम्या आलोक ने कहा कि ग्राम प्रधान सचिव आपस में संवाद बनाए रखें तभी गांव का विकास होगा। ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने कहा कि प्रधान गांव का मुखिया हैं, किसी के साथ भेदभाव ना करें। एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी, मास्टर ट्रेनर राहुल गौतम, धीरज मोदी, ज्योति राय ने संवाद क्षमता संवर्धन क्रियान्वयन आर्थिक, सामाजिक, न्याय विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सूपा पूनम अहिरवार, लुहारी से भान सिंह, गोरखा बाल किशन, पहरेथा अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान अस्थौन गीता देवी राजपूत मौजूद रहीं।