फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के मकरबई गांव में दिनदहाड़े चोरों ने एक किसान के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन मकान में ताला लगाकर फसल काटने खेत गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मकरबई गांव के यादव खोड़ा निवासी गयाप्रसाद वर्मा शनिवार की दोपहर मकान में ताला लगाकर परिवार समेत खेतों में पकी खड़ी फसल की कटाई करने गया था। इसी दौरान चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अटैैची व बक्सों में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, सोने की माला, जंजीर, चार अंगूठी, चांदी की पायलें, बिछिया व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। देर शाम जब परिजन घर वापस लौटे तो ताले टूटे और माल गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाएं होने और एक भी घटना का खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष कंबोद सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें