फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिज्ञासा पालीवाल का बीएएमएस में हुआ चयन

विज्ञापन
चयनित जिज्ञासा पालीवाल का मुंह मीठा कराते माता-पिता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड ( महोबा )। नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल की छात्रा जिज्ञासा पालीवाल का गवर्नमेंट कॉलेज जामनगर में आयुर्वेद चिकित्सा के अध्ययन के लिए बीएएमएस कोर्स के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य अमित अग्रवाल ने बताया कि मेधावी छात्रा रही जिज्ञासा पालीवाल ने नीट परीक्षा में सामान्य वर्ग में 27,746 वीं रैंक हासिल की है। काउंसलिंग के बाद जिज्ञासा का चयन गुजरात के जामनगर के राजकीय कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च आयुर्वेद में बीएएमएस कोर्स में चयन हो गया है। जिज्ञासा के पिता रेवाशंकर व मां सरिता पालीवाल बेटी की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। जिज्ञासा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में 95- 95 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें