महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी शिवदीन (48) सोमवार की शाम बाइक से अकौनी निवासी राधारानी (82) के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। थाना खरेला के बपरेथा गांव निवासी वीरेंद्र (47) खेत जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। इसी तरह सूपा निवासी बाबू (80), कबरई निवासी नंदकिशोर (50) व मगरिया निवासी मनोज (25) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।