श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के भंडरा गांव के किसान की बेटी भूमि सिंह राठौर ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। भूमि सिंह का दाखिला एमबीबीएस पद पर एम्स भोपाल में हुआ है।
भंडरा गांव निवासी चरन सिंह राठौर कृषि कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी भूमि सिंह को बेहतर शिक्षा दिलाई। भूमि सिंह ने ग्वालियर के सेंट पॉल इंटर कॉलेज से वर्ष 2018 में हाईस्कूल की परीक्षा 94 फीसदी और इंटरमीडिएट की परीक्षा 93 फीसदी अंकों के साथ पास की। इसके बाद ग्वालियर में ही नीट की तैयारी की। इस वर्ष उसे पहली बार में ही सफलता मिल गई। भूमि सिंह का चयन भोपाल के एम्स में हुआ है। वह इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को देती है।