फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक परियोजना से खुशहाल होगा बुंदेलखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दशकों से सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना वरदान साबित होगी। इस परियोजना के लिए बजट में 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कुल एस्टीमेट 44 हजार करोड़ रुपये है। जिसमें यूपी का हिस्सा पांच हजार करोड़ और एमपी का 39000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

परियोजना से बुंदेलखंड के महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा के साथ मध्य प्रदेश की सात नदियों पर बांध बनाए जाएंगे। जिससे क्षेत्र की भूमि को सिंचाई के साथ पेयजल का लाभ भी मिलेगा। परियोजना से 8.82 लाख लोगों को पीने का पानी नसीब होगा। वहीं इससे 103 मेगावाट हाइड्रो पावर और 27 मेगावाट सोलर पावर का उत्पादन होगा। बजट में केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 1400 करोड़ का प्रावधान होने से बुंदेलखंड के किसानों को इसका फायदा मिलेगा जिससे खेती किसानी आसान होगी और पलायन रोकने में मदद मिलेगी।
अधीक्षण अभियंता सर्वेश कुमार का कहना है कि इससे बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर के किसानों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, अशोक नगर, शिवपुरी को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बोले किसान
-बसोठ निवासी किसान स्कंध तिवारी का कहना है कि इस परियोजना से बुंदेलखंड के किसानों में खुशहाली आएगी। इससे सिंचाई के साथ-साथ पीने का पानी भी मिलेगा। बजट में बुंदेलखंड के किसानों का ध्यान रखा गया है।
-परथनिया के राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि इस बजट में बुंदेलखंड के किसानों को सौगात दी गई है। इससे बुंदेलखंड की धरती को पानी मिलेगा और पलायन भी रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें