फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी पुलिस सीमा क्षेत्र की करेगी निगरानी

विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पठा चौकी में बैठक लेते पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विधानसभा चुनाव में सीमा क्षेत्र में यूपी व एमपी की पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी करेगी। बैठक के दौरान सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों ने विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

सीओ चरखारी तेज बहादुर सिंह एवं सीओ लवकुश नगर पूरन लाल प्रजापति के देखरेख में थाना लवकुश नगर के पठा चौकी में बैठक हुई। जिसमें क्षेत्राधिकारी चरखारी ने मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से विधानसभा चुनाव में सहयोगात्मक रवैया अपनाए जाने की बात कही और कहा कि 20 फरवरी को यूपी एमपी के समीपस्थ सभी बॉर्डर पर बैरियर लगाया जाएं और उनमें सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी लवकुश नगर ने चुनाव में सहयोग दिए जाने की बात कही। बैठक में श्रीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पठा चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें