फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से फहराया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
पुलिस लाइन में झंडा फहराते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया। विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुबह 08.15 बजे स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं। 08.30 बजे सरकारी भवनों और दस बजे शिक्षण संस्थानों में झंडा फहराया गया। कलक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार ने झंडा फहराने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि भारत दुनिया में एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। एडीएम आरएस वर्मा ने देश की आजादी के शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने धर्म, जाति, भाषा व क्षेत्रवाद से उपर उठकर देशवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर डीएम की पत्नी आकांक्षा सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार, अरुण दीक्षित, एमएल यादव, एसटीओ अटलराज भास्कर आदि मौजूद रहे।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुए। मुख्य अतिथि डीएम व पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। परेड में 13 टोलियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अखंड हिंद फौज के बच्चों ने पिरामिड प्रदर्शन, रशिका वर्मा ने देश रंगीला गीत पर प्रस्तुति दी। आल्हा गायिका दीक्षा व प्रतीक्षा यादव ने शानदार आल्हा गायन कर सभी का मनमोहा। आस्था व वैभव पुरवार ने देवा श्रीगणेशा गीत पर प्रस्तुति दी। समारोह में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, अपर एसपी आरके गौतम आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने अनाथलय पहुंच बच्चों को फल व मिष्ठान वितरित किए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर यह हुए सम्मानित
महोबा। मुख्य अतिथि डीएम मनोज कुमार ने एसआई रामप्रताप यादव को राष्ट्रपति से प्रदत्त सराहनीय सेवा मेडल व सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। जनता की बेहतर सेवा व रिस्पांस टाइम के लिए जिले के यूपी 112 के कर्मचारियों को सम्मान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतर संचालन करने पर अपर्णा नायक को पुरस्कृत किया गया। परिवार परामर्श केंद्र में बिछड़े परिवारों को मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ व मोहम्मद हनीफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लोकतंत्र सेनानियों ने किया शहीदों को नमन
महोबा। गणतंत्र दिवस पर लोकतंत्र सेनानी हरीश पुरवार व गोविंद सेन ने हवेली दरवाजा शहीद मैदान में तिरंगा फहराकर वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीद हुए 16 क्रांतिवीरों को नमन किया। साथ ही उन सभी गुमनाम शहीदों की स्मृति में यहां स्मारक बनवाने की मांग उठाई। इस मौके पर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, पूर्व सैनिक कृष्णा शंकर जोशी, अरुण तिवारी, महामंत्री डॉ. अजय बरसैया, देवेंद्र तिवारी, संतोष पटैरिया आदि मौजूद रहे।
दौड़ में अमित व रोशनी ने मारी बाजी
महोबा। गणतंत्र दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया। बालक वर्ग की दौड़ में अमित कुमार ने बाजी मारी जबकि उमेश को दूसरा व ज्ञान सिंह को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में रोशनी तिवारी पहले, चांदनी दूसरे व रोशनी धुरिया तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, एनएसजी कमांडो आशीष द्विवेदी, रामजी गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र, शिवशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।

परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि डीएम मनोज कुमार।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें