फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट ही गया था रिश्ता फिर पुलिस ने बना दी जोड़ी

विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता दूल्हा। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/ बेलाताल। बरात में खाने को लेकर उपजे मामूली से विवाद में शादी तो टूट ही गई थी। बाराती नाराज होकर पैदल ही निकल गए थे, टेंट भी हटा लिया गया था, लेकिन महोबा पुलिस की सक्रियता से एक जोड़ी टूटने से बच गई। इसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात अजनर थाना के गांव बघोरा में पप्पू अनुरागी की पुत्री संगीता की शादी थी। झांसी के देवरी गांव निवासी मुकेश अनुरागी बरात लेकर आए थे। शादी की रस्में चल रहीं थी। तभी खाने को लेकर जनाती व बराती पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद बरात लौटने लगी।
रात्रि दो बजे थाना अजनर को पीआरवी से सूचना प्राप्त हुई की बरात लौट गई है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बराती अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पैदल बरात वापस ले गए थे। पुलिस टीम ने गांव से सात किलोमीटर दूर जाकर उन्हें रोका व उनसे घटना की जानकारी ली। इसके बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष को समझाया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी को तैयार हो गए। लेकिन शादी वाले स्थान में झगड़ा होने के कारण सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया था, जिस पर थाना अजनर पुलिस टीम ने आगे बढ़कर पहल की व बिखरे पड़े सामान को सुसज्जित करवाया व दोनों पक्षों में आपस में मेल भी करवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने मंडप की व्यवस्था कर अपने संरक्षण में शादी को सकुशल संपन्न करवाते हुए वर-वधू को शुभाशीष प्रदान कर बरात को राजी खुशी विदा किया। थाना अजनर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की तारीफ हर तरफ हो रही है। एसपी सुधा सिंह ने पूरी टीम को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें