फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सागर सिंह व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने किया नामांकन

विज्ञापन
नामांकन करते चरखारी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दूसरा दिन रहा। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराए। दोनों ही पार्टी के समर्थकों को कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। प्रत्याशी और उसके साथ दो लोग ही अंदर जा सके। साथ ही महोबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी चार सेट और सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने एक सेट खरीदे। कुल 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान बैरिकेडिंग के आगे सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

गुुरुवार को महोबा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चौ. सागर सिंह जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी और अपने अधिवक्ता के साथ पहुंचे। आरओ जीतेंद्र सिंह ने प्रपत्रों की जांच की। वहीं, चरखारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर के साथ पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया। आरओ स्वेता पांडेय ने प्रपत्रों की जांच की।
विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया चल रही है। वहीं प्रत्याशी नामांकन के लिए सेट भी खरीद रहे हैं। दूसरे दिन 12 दावेदारों ने 21 सेट खरीदे। जिसमें महोबा सीट से संतोष कुमार ने एक सेट, सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने एक सेट, बसपा के संजय साहू ने एक सेट, भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी ने चार सेट, कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह ने तीन सेट, महेश कुमार सोनी ने दो सेट, महेश ने एक सेट, अर्जुन कुमार ने दो सेट, अनिल सिंह ने एक सेट, देवेंद्र ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा। इसी तरह चरखारी विधानसभा में सपा नेता ध्रूराम चौधरी ने दो सेट, निर्दलीय कुंवर सिंह ने एक सेट खरीदा। इस दौरान बैरिकेडिंग के आगे सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

महोबा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चौ. सागर सिंह नामांकन दाखिल करते हुए।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें