बच्चों के साथ धरने पर बैठे शिक्षक।
- फोटो : MAHOBA
चरखारी(महोबा)। विकासखंड के गौरहारी गांव में सफाई कर्मी की मनमानी के चलते गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिस पर शिक्षक यशवंत गुप्ता ने बच्चों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बैठकर धरना दिया।
एडीओ से शिकायत कर गांव में सफाई कर्मी भेजकर सफाई कराने की गुहार लगाई है। दो बार शिकायत करने के बाद भी जब सफाई कर्मी नहीं पहुंचा तो शिक्षक ने बच्चों के साथ खंड विकास कार्यालय में आकर धरना-प्रदर्शन किया। जिस पर एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों को आश्वासन दिया कि यदि सफाई कर्मी कल से गांव में सफाई करने नहीं जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।