फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पानी चाहने वाली प्रजातियों की करें बुवाई

विज्ञापन
केवीके बेलाताल में वैज्ञानिकों से संवाद करते कृषक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कम पानी चाहने वाली प्रजातियों की बुवाई करें। यह सलाह उन्नतशील खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में वैज्ञानिकों ने दी। यहां कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 20 किसानों को बीज और 15 महिला किसानों को बकरी दी गईं। कार्यक्रम में 60 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को केवीके बेलाताल में कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता बांदा कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर भारतीय दलहन अनुसंधान कानपुर डॉ. शिवसेवक ने किसानों को दलहनी जैसे चना, मटर, मसूर, अरहर, उरद, मूंग की उन्नतशील प्रजातियों को लगाने की सलाह दी। बताया कि कम पानी चाहने वाली और अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियां कृषि विज्ञान केंद्र में लगाई गईं हैं। जिसका बीज सीड हब द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान डॉ. पीके कटियार, डॉ. योगेश तिवारी, डॉ. एनके बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें