फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता पर हमले के मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के लवकुशनगर तिराहे में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग करने और गोली लगने से जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार के घायल होने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर एसपी आरके गौतम ने पुलिस टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लवकुशनगर तिराहे के समीप रविवार की रात गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर एक पक्ष के लोगों ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव पर फायरिंग कर दी थी। बचाव करने के दौरान छत्रपाल के साले चंद्रपाल यादव को गोली लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घायल के चाचा हरगोविंद निवासी बम्हौरी की तहरीर पर पुलिस ने लक्की राजा, विक्की राजा, तेजा सिंह, मनीष सिंह व रम्मी राजा के खिलाफ एक राय होकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। अपर एसपी ने बताया कि दो पक्षों में गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें