फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली में महिला पुलिस कांस्टेबल की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार की रात सत्यमेव जयते युवा सोच संगठन ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकाला। जो तहसील होते हुए खनगा बाजार, ऊदल चौक, सुभाष पुलिस चौकी पहुंचा। सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, अमित सोनी, आकिब खान, कृष्णकांत रैकवार, विनोद राजपूत, अनवर, आलोक जोशी, अमित यादव, राजा अहमद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें