फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुलस्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विद्या भारती की बांदा में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में निकिता तिवारी, ऊंची कूद में कर्निका यादव व भाला फेंक में कपिल राजपूत ने पहला स्थान पाया। इसी तरह विक्रम सिंह राजपूत ने ऊंची कूद व भाला फेंक में दूसरा, 800 मीटर दौड़ में राजगुरु चक्रवर्ती और 200 मीटर दौड़ में हरीओम रैक्वार दूसरा स्थान हासिल किया जबकि चक्का फेंक में धीरज सैनी व 400 मीटर दौड़ में पीयूष चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मानसिंह, शिक्षक सुदर्शन गुप्ता, बृजेश यादव आदि ने कॉलेज लौटे विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें