फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के संघर्ष में कुर्बानियां देने वाले महापुरुषों को किया नमन

विज्ञापन
ऊदल चौक में भारत माता की आरती करते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर के ऊदल चौक पर भारत माता की सामूहिक आरती और वीर ऊदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपदान किया गया। आजादी के संघर्ष में कुर्बानियां देने वाले महापुरुषों को नमन किया।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष तारा पाटकर ने बताया कि बुंदेलखंड के क्रांतिवीरों ने अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंका था लेकिन इतिहास में बुंदेलों की इस शौर्य गाथा को स्थान नहीं मिला। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कहा कि मातृभूमि प्रेम की भावना के विकास के बगैर हम अपना खोया हुआ गौरव हासिल नहीं कर सकते। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी हरीश पुरवार, आरएसएस नगर प्रचारक धनंजय आनंद, विजय तिवारी, डॉ. अजय बरसैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें