अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बघौरा गांव में पूर्ब प्रधान प्रतिनिधि और वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया। बघौरा निवासी प्रधान प्रतिनिधि भंवरराजा मंगलवार को पंचायत के काम से जैतपुर जा रहे थे। तभी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रबल बौद्ध मिल गए। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। जिसको लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ थाना अजनर मे तहरीर दी।
उधर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने डायल 112 पर शिकायत की और थाने पहुंच गए। थाने के अंदर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तब थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने दोनों को थाने में बैठा लिया। इसी दौरान निरीक्षण पर आए सीओ कुलपहाड तेजबहादुर सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों से बात की और गांव जाकर जांच की। सीओ ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)