कबरई (महोबा)। अमर उजाला फाउंडेशन व राजेंद्रा एंड कंपनी के सहयोग से पत्थर मंडी में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही दवाओं का वितरण किया गया।
पत्थर मंडी में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दूसरे दिन 73 लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विशेष जांचे ब्लड ग्रुप, सीबीसी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल, बीपी, वेट एवं ईसीजी के अलावा आंखों की भी जांचे कराकर एलोपैथिक आयुर्वेदिक परामर्श लेकर दवा प्राप्त की। शिविर में सबसे अधिक ट्रक चालकों व क्रशर प्लांटों में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर में उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल के डॉक्टर राजकुमार तिवारी के साथ कुलवंती की टीम के देवेंद्र सिंह, कार्तिक सिंह, आनंद राजपूत द्वारा परीक्षण कर दवा वितरण किया गया । जड़ी बूटियों के विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद परामर्श दाता राजेश शुक्ला ने बताया कि शिविर में आए लोग शुगर, पेट की समस्याओं और चर्म रोग के साथ स्वास के रोगी थे, विशेष जांच सीबीसी व ईसीजी कराई गई। राजेश शुक्ला ने कहा ज्यादातर लोगों की जीवन शैली अनियंत्रित होने के कारण एवं अंधाधुंध जंक ,फास्ट फूड का प्रयोग करने के कारण खून में कमी और ब्लड प्रेशर, जोड़ो व कमर दर्द बना रहता है।
राजेंद्रा एंड कंपनी के एमडी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पत्थर मंडी में कार्य करने वाले लोगों को स्वस्थ रखने की दृष्टि से समय समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर सुबोध गुप्ता, शुभम गुप्ता व वाइस प्रेसीडेंट सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।