फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा को मिलीं चार नई मिनी बसें, सुगम होगा सफर

Wed, 20 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महोबा डिपो को चार नई मिनी बसें मिली हैं। इससे यात्रियों का सफर सुगम होगा। मिनी बसों को ग्रामीण बस सेवा संचालन के लिए लगाया गया है। मिनी बसें मिलने से यात्री सुविधाओं में और इजाफा होगा। ग्रामीणों को अब इन रूटों पर डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन




महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 124 व 14 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जो हमीरपुर, बांदा, जालौन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। अब निगम की तरफ से चार नई मिनी बसें दी गई हैं। इससे रोडवेज में बसों की संख्या 142 पहुंच गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि निगम से चार नई मिनी बसें मिली हैं। जिनको ग्रामीण बस सेवा के लिए संचालन किया जा रहा है। एक बस को महोबा-बरबई-चिचारा-खन्ना-मटौंध और तीन बसों को महोबा से मुस्करा लगाया गया है। इससे ग्रामीण बस सेवा बेहतर होगी। चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई है। जल्द ही कुछ और बसें मिलने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधाओंं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें