फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: दो दिन से लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव, खबर सुन घर में मच गया कोहराम

Fri, 22 Oct 2021 05:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के कबरई में दो दिन पूर्व लापता हुए अठारह वर्षीय मूक बधिर युवक का शुक्रवार दोपहर नदी में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कबरई के पिडारी गांव निवासी हरीराम परिहार का पुत्र अमन (18) मंगलवार के दिन घर से अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन


मृतक के पिता हरीराम द्वारा सुराहा पुलिस चौकी में सूचना देकर बताया गया था कि पुत्र अमन न बोल पाता है औऱ न ही उसको सुनाई देता है। वह अचानक घर से लापता हो गया है। गुरुवार को बघारी गांव के समीप ग्रामीणों द्वारा चन्द्रावल नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा गया।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक की शिनाख्तके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के दो बड़े भाई अंकित (24) व अनुज (22) के अलावा एक बड़ी बहिन संध्या (20) है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें