फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः 48 घंटे से बीएसएनएल सेवा धड़ाम, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दो दिन से धड़ाम है। दो स्थानों से भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से समस्या पैदा हुई। इंटरनेट न आने से उपभोक्ता परेशान है। मंगलवार को पूरे दिन कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे लेकिन शाम तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बैंकों के अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में दी जाती है। दो दिन से नेट न आने से विकास भवन, कोषागार, सैनिक कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों के ऑनलाइन कार्य प्रभावित हैं। कबरई मार्ग व मुस्करा के समीप बीएसएनएल की भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। कबरई मार्ग में खुदाई कराकर केबल दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया लेकिन यहां पाइपलाइन लीकेज होने से पानी भर गया है।
जिससे कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने में दिक्कत आई। पूरे दिन कर्मचारी जुटे रहे लेकिन इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी।
उधर बीएसएनएल के एसडीओ अशोक कुमार का कहना है कि पाइपलाइन टूटी होने से बीएसएनएल केबल दुरुस्त करने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें