फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा - हाईवे पर बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा श्रीनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। यह हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा नौगांव निवासी पवन राजपूत (35) अपने दोस्तों के साथ बोलेरो से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने गए थे। सभी लोग कार से वापस गांव जा रहे थे। तभी बृहस्पतिवार सुबह चार बजे हाईवे पर कस्बा श्रीनगर के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे पवन राजपूत की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र राजपूत (30), महेश पटेल (28), रेखा, संगीता शर्मा व हरवंश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुष्पेंद्र और महेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें