फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा में 10.61 लाख का गुटखा बरामद, कर्वी निवासी दो गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
भारी मात्रा मेंं बरामद गुटखा के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : भारी मात्रा मेंं बरामद गुटखा के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना पुलिस को चेकिंग के दौरान पिकअप में लदा गुटखा बरामद किया है। पिकअप में सवार दो लोगों को पकड़ा है। बरामद माल की कीमत 10.61 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खन्ना विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कस्बा खन्ना के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस ने एक पिकअप को रोककर जांच की। पिकअप में सवार कर्वी निवासी लक्ष्मीचंद्र गुप्ता, कर्वी के नरायनपुर निवासी अच्छेलाल यादव से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से गुटखा के कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। तब पिकअप को थाने लाया गया। पिकअप से 20 झालों मेंं अवैध रूप से निर्मित गुटखा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिकअप को सीजकर आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस घटना में लिप्त अन्य लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें