फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दंपती को 24 घंटे में की 22 कॉल, खाते से 1.54 लाख निकाले

Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जनपद महोबा में एक दंपती को डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने जीमेल आईडी हैक कर फोटो निकाल लिए।
विज्ञापन

24 घंटे में दंपती को 22 कॉल कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये भेजने की डिमांड की गई। इसके बाद आरोपियों ने खाते से 1.54 लाख निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के नए तरीके निकाल रहे हैं। कस्बा श्रीनगर के दाऊपुरा निवासी पवन कुशवाहा के मोबाइल पर 20 दिसंबर को फोन आया कि उनकी जीमेल आईडी में जो फोटो हैं, उन्हें वायरल कर देंगे। अन्यथा खाते रुपये भेंजे। जवाब न देने पर साइबर ठगों ने उनकी पत्नी को कॉल कर दबाव बनाया और किसी से शिकायत करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

21 दिसंबर को उनके खाते से पांच बार में 1.54 लाख रुपये निकल गए। जीमेल हैक होने के चलते मोबाइल में आईडी में मेसेज आना भी बंद हो गए। जब वह बैंक पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई गई है।
मांग के अनुसार रुपये न भेजने पर खाते में शेष रकम बच गई। उनके खाते में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। उसे डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई। रुपये न भेजने पर खाते से रकम निकाल ली गई।

चाइनीज एप इंस्टॉल करने पर पहुंच जाती है पूरी जानकारी
महोबा। साइबर अपराध थाना प्रभारी फहीम अख्तर का कहना है कि पीड़ित ने जीमेल आईडी का ओटीपी या पासवर्ड दिया होगा, इससे आईडी हैक हुई। लोग सोशल मीडिया में चाइनीज एप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करते हैं, हर बार एग्री और अलाऊ का विकल्प आता है।
विज्ञापन

जिसे क्लिक करते जाते हैं, इससे व्यक्ति का पूरा डाटा साइबर अपराधियों के मोबाइल में चला जाता है। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक रहकर अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें