फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए, एमएससी और बीएड डिग्रीधारक साक्षात्कार में पहुंचे

Thu, 27 Apr 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
रोजगार मेेले में साक्षात्कार लेते भर्ती अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के शिक्षित बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से गुुरुवार को सेवायोजन सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल मांगे जाने के बाद भी एमए, एमएससी और बीएस डिग्रीधारक भारतीय जीवन बीमा निगम में एडवाइजर पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे।
विज्ञापन



जिला सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम में सलाहकार पद के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल मांगी गई थी। लेकिन तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी के चलते एमए, एमएससी और बीएड डिग्रीधारक छोटी सी नौकरी के लिए लाइन लगाए थे।

भारतीय जीवन बीमा निगम के भर्ती अधिकारी सतीश आनंद ने सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जो अपराहन चार बजे तक चला। एलआईसी में सलहाकार के मात्र 30 पदों के सापेक्ष 55 अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे।  इस अवसर पर अवधेश तिवारी के साथ साथ सेवायोजन स्टाफ व अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें