फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चलनी से चांद देख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

Sat, 11 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
करवा चौथ को लेकर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने वाली विवाहिताओं ने देर शाम तक चांद के दीदार का इंतजार किया। देर शाम चांद निकलने पर सुहागिनों ने चलनी से चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना की। चांद निकलने पर पूजन के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

दिवाली से पहले आने वाला करवा चौथ वह व्रत है। जिसका हर सुहागिन को बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही सोलह शृंगार कर सुहागिनें अपनी छतों से चांद के दीदार करने को उत्सुक दिखीं। जैसे ही आसमान में चांद के दीदार हुए विवाहिताओं के चेहरे पर रौनक लौट आई। चांद को अर्घ्य देकर गणेश, लक्ष्मी, शिव पार्वती आदि देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की। पति की आरती उतार उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। इस दौरान आतिशबाजी भी देखने को मिली। इससे पहले पूरे दिन करवाचौथ को लेकर बाजार खरीदारों से गुलजार रहे।

करवा चौथ को लेकर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चौथ को लेकर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद

करवा चौथ को लेकर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें