फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर भाइयों को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को भाईदूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद बहनों ने भाइयों का तिलक कर अटूट स्नेह और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले भर में भाईदूज की धूम रही। सुबह से ही महिलाएं घरों के दरवाजों पर गोबर के भगवान बनाकर पूजा की तैयारी में लग गईं। भाईदूज को लेकर मिठाई की दुकानों में खासी भीड़ जुटी रही। दुकानों मेें सुबह से ही मिष्ठान खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची रही। भाईदूज पर्व पर सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने बाल सेवा सदन व दिव्यांग म्यूजिक एकेडमी में जाकर भाइयों का टीका किया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें