जानकारी देते कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू
- फोटो : MAHOBA
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में घर बैठे विद्यार्थियों का तनाव दूर करने के लिए ई-परामर्श प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ विद्यार्थियों को लॉकडाउन से उत्पन्न मनोवैज्ञानिक, स्वास्थ्य व पठन-पाठन से संबंधित दिक्कत से निजात दिलाएगा।
प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज डॉ. वंदना शर्मा के निर्देश पर ई-परामर्श प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। महाविद्यालय में 2,276 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। डॉ. प्रदीप कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा को प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। सदस्य के रूप में मधुबाला सरोजिनी, डॉ. संतोष पांडे, शैलेश तिवारी, एसएस राजपूत शामिल हैं।
प्रोफेसर समस्याओं का विशेषज्ञों से त्वरित निदान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं को फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, वीडियो कॉलिंग के जरिए सूचित करेंगे। प्राचार्य ने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की।