फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने पर नाराज युवक ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
कबरई ब्लॉक तिराहे में ड्यूटी पर तैनात शीतल व मनीषा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर के ग्राम बरा में पत्नी से विवाद होने से युवक ने जंगल में फांसी लगा ली। तलाश करते जंगल पहुंचे परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बरा निवासी रामप्रकाश (27) परिवार समेत शनिवार शाम फसल की कटाई कर रहा था। किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। रामप्रकाश नाराज होकर जंगल की ओर चला गया। जब काफी देर हो जाने पर वह नहीं लौटा तो परिजनों ने जंगल में तलाश शुरू कर दी। युवक को पेड़ पर रस्सी के फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए।
उसे फंदे से नीचे उतारा। हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें