फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से परेशान किसानों ने खेतों में जमाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना पशुओं की बाढ़ आ जाने से किसानों को अपनी फसल बचाना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि अब जानवरो से फसल बचाने के लिए किसानों ने घर द्वार छोड़कर खेताें में डेरा जमा लिया है। किसान बारी बारी से पूरी रात जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैें।
विज्ञापन

 जिले में 2.36 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। सूखा पड़ जाने से किसानों ने 10 से 15 प्रतिशत भूमि पर रवी की फसल की बुआई की थी। चारों तरफ मीलों दूर तक खेत खाली हैं। इलाकाई किसानों ने बताया कि जो थोड़ी बहुत फसल बोई गई है उसे बचाना अब जंग जीतने से कम नही है।
 भारी संख्या में घूम रहे भूखे प्यासे पशुओं के झुंड पूरे खेत को उजाड़ देते हैं। इस कारण किसानों ने खेतों में ही डेरा जमा लिया है। वे रात दिन खेत पर रहकर फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें