फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजय सागर पक्षी विहार के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर वार्ड निवासी नंदकिशोर अनुरागी (35) अलीपुरा विद्युत पावर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। शनिवार की रात वह काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। उछलकर दूर जा गिरा। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें