कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ एसडीएम पीयूष जायसवाल द्वारा जमानत देने पर आरोपियों को पौधा लगाने की पहल लगातार जारी है। अभी तक 12 से अधिक जमानत लेने वालों को पौधे दिए गए। रविवार को शांतिभंग के मामले में आए जमानत लेने आए दो लोगों को शीशम व नीम के पौधे सौंपे गए।
एसडीएम ने शांतिभंग के तहत आने वाले आरोपियों को सशर्त जमानत देने के लिए एक पौधा लगाने की शर्त रखी थी। चार दिन पहले शुरू हुई यह मुहिम लगातार जारी है। रविवार को जमानत के लिए पहुंचे गणेश राजपूत व हरी सिंह निवासीगण नगाराडांग को एक-एक पौधा एसडीएम ने सौंपा। गणेश व हरी ने बताया कि दिए गए पौधों को वह अपनी जमीन पर रोपित कर देखभाल करेंगे। एसडीएम ने बताया कि अब तक 12 से अधिक लोगों को पौधे दिए गए हैं। पौधों से देखभाल से संबंधित फीडबैक ऑनलाइन लिया जा रहा है। ऐसे आरोपी जिन्हें पौधे दिए गए हैं यदि वह सही ढंग से देखभाल नहीं करते तो सख्ती की जाएगी।