फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहे लेखपाल, धरना देकर जताया विरोध

Sat, 29 Nov 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल में जिलेभर के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिले की तीनों तहसीलों में धरना देने के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारियों को सौंपा। जिसमें समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा महोबा के जिलाध्यक्ष शिवभान, महामंत्री लाेकेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शिवप्रसाद, तसउवर हुसैन, अशोक यादव, विष्णु प्रसाद, आरती वर्मा, अंजना, रेनू साहू आदि ने तहसील पहुंच धरना दिया। ज्ञापन में बताया कि फतेहपुर में कार्यरत लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर को होनी थी। वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन करते रहे लेकिन एसआईआर ड्यूटी के नाम पर उन्हें छुट्टी नहीं दी गई। शादी की व्यवस्था के चलते एसआईआर बैठक में मौजूद न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। इतना ही नहीं बर्खास्तगी की धमकी भी दी गई। इससे अवसाद में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेखपालों ने मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी को एफआईआर में नामजद करने, मृतक की मां को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग की। बाद में एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर राजेश कुमार पटेल, भूपेंद्र सिंह, राजन कुमार, सुशील कुमार, शिवानी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह चरखारी और कुलपहाड़ तहसील में लेखपालों ने धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें