फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सुपर ओवर में मऊरानीपुर की टीम ने जीता फाइनल

Sat, 29 Nov 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 21 परिचय-विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत सौरा में चल रहे क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मऊरानीपुर और सौंरा की टीम के बीच हुआ मुकाबला टाई रहा। सुपर ओवर में मऊरानीपुर की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मऊरानीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में मऊरानीपुर ने 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौरा की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में दोनों टीमों के रन बराबर होने पर मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में मऊरानीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका राजपाल सिंह बुंदेला, महिपाल सिंह परमार और सुरेंद्र बंसल ने निभाई।
स्कोरर आनंद व अनिल रैकवार रहे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, हरपालपुर नगरीय निकाय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ग्राम प्रधान शांति अहिरवार, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी, ग्राम प्रधान पनवाड़ी दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें