हमीरपुर। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए करके सीखो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के 29 विद्यालयों को और चिह्नित कर करके सीखो (लर्निंग बाई डूइंग) लैब के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें चयनित स्कूलों के छात्रों को विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी जाएगी। जबकि 14 विद्यालयों में इनका संचालन किया जा रहा है।
जिले में कुल 967 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 590 प्राथमिक,217 उच्च प्राथमिक व 160 कंपोजिट विद्यालय हैं। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को रोजगार परक बनाने के लिए स्कूलों में करके सीखो लैब का निर्माण कराया जा रहा है। इस लैब में क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सात कस्तूरबा व प्रत्येक विकास क्षेत्र के दो-दो उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया है। इसके पहले सत्र में सात पीएमश्री विद्यालयों का चयन किया गया है। जहां करके सीखो लैब का निर्माण कराया जा रहा है। इस लैब में क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा
। करके सीखो लैब में इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी व एनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी व गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ ट्रेड से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी।