फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने विरोध दिवस मना कर जताया विरोध

Sat, 03 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या और उनके प्रति हो रहे अपराधों के विरोध में शुक्रवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला अधिवक्ता समिति ने बैठक कर रणनीति बनाई और विरोध प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि वकीलों के साथ हो रहीं घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो आर-पार की लड़ाई लड़ी
विज्ञापन


जाएगी।बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के कार्य वाहक अध्यक्ष दरवेश सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को वकीलों ने विरोध दिवस मनाया। इस मौके पर जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में पुस्तकालय भवन में बैठक हुई। धिवक्ताओं ने पुस्तकालय भवन के बाहर वकीलों के साथ

हो रहे अन्याय को लेकर विरोध जताया।अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या और उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सुल्तानपुर के अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह की हत्या और बस्ती के सीनियर वकील राजमणि शुक्ला के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे की जांच कराई जाए और
विज्ञापन


दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। विरोध प्रदर्शन में महामंत्री रामप्रकाश अहिरवार, राकेश कुमार सोनी, भारतविशाल शुक्ला, निशांत खरे सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें