फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटकता मिला चरवाहे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के घंघौरा गांव में जानवर चरा रहे चरवाहे का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने पड़ोसी खेत मालिक पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कुलवारा गांव निवासी गोविंददास यादव का पुत्र प्रान सिंह (22) भैंसे चराता था। गुरुवार को वह घंघौरा गांव में जानवर चराने आया था। देर रात एक खेत की मेड़ में लगे पेड़ से प्रान सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पैर जमीन में रखे होने के चलते पिता ने हत्या का आरोप लगाया।
मृतक के पिता ने बताया कि एक दिन पहले घंघौरा निवासी रामचरण साहू उसके घर आया था। तब उसने प्रानसिंह को खेत में जानवर चराने से मना करने की बात कही थी। आरोप लगाया कि उलहना देने आए खेत मालिक द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया। उधर थाना अजनर के एसआई हरिश्चंद्र मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें