फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में डंपर ने मारी टक्कर

Fri, 05 Feb 2016 12:00 AM IST
Dumper truck parked in the collision killed
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना( महोबा)। कानपुर सागर हाईवे पर  डंपर और ट्रक की टक्कर से डंपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना ले जाया गया। जहां से तीनों को हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में डंपर चालक, क्लीनर के अलावा एक सवारी बी शामिल है।
विज्ञापन

 

पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा ट्रक बुधवार रात को खन्ना में खराब हो गया था। चालक ने ट्रक को बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। गुरुवार सुबह कबरई से गिट्टी लेकर लखनऊ जा रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

 टक्कर लगने से डंपर पलट गया, जिससे चालक अनीस (40), क्लीनर शीलू (28) और शीबू (26) घायल हो गए। इलाकाई लोग तीनों को डंपर के नीचे से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र खन्ना ले गए। जहां से सभी को हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें