फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: जल संस्थान के लिपिक के आवास से नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जल संस्थान कार्यालय में तैनात लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये कीमत का माल ले गए। घटना के समय लिपिक जनपद बांदा के मटौंध गांव में परिवार समेत रिश्तेदारी में गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजय रैकवार जल संस्थान कार्यालय पनवाड़ी में लिपिक के पद पर तैनात हैं। वह देवगनपुरा गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को लिपिक परिवार के साथ रिश्तेदारी में ग्राम मटौंध गए थे। रात को चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से अलमारी का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, हार, झुमकी, चांदी की पायल, मीना व चूड़ी समेत दो लाख रुपये से अधिक का माल ले गए।
गुरुवार सुबह जब वह घर लौटे तो ताले टूटे व सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। लिपिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसआई अनिरुद्ध सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासा का भरोसा दिया है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें