फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फिर लबालब हुआ लहचूरा बांध, आसपास के गांवों में अलर्ट

Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध एक बार फिर लबालब हो गया। बांध के दो फाटक खोलकर 15,300 क्यूसिक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी के पास न आने के लिए सचेत किया गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। बांध इस समय अपनी पूरी क्षमता के साथ भरा हुआ है। पहाड़ी बांध, सुखनई नदी व आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी लहचूरा बांध में आ गया। इससे बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। हालात को देखते हुए बांध के दो फाटक चार-चार फीट की ऊंचाई से खोलकर 15,300 क्यूसिक पानी धसान नदी में छोड़ा गया।
साथ ही धसान मुख्य नहर व अर्जुन सहायक नहर में भी पानी छोड़ा गया। अर्जुन सहायक नहर के माध्यम से पानी चरखारी तहसील के अर्जुन बांध में पहुंच रहा है। उधर, अवर अभियंता राम आसरे का कहना है कि बांध का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा था। दो फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी धसान नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें