फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचक्रिया के लिए गई किशोरी से दो युवकों ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के एक मोहल्ले से शौचक्रिया के लिए गई किशोरी से दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह शौचक्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। देर तक न लौटने पर भाई बहन की तलाश करने निकला तो दो युवक किशोरी से छेड़खानी करते हुए मकान के अंदर जाने लगे। चीख-पुकार मचाने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना श्रीनगर पहुंच तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदीप कुमार निवासी बेलाताल तिराहा व एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें