फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रतौली व नैगवां गांव में तीन दिन से लो वोल्टेज आने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजी है। जिसमें जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में जहां 24 घंटे में 14 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दस घंटे बमुश्किल बिजली मिल पा रही है। रविवार की रात शहर में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। कोतवाली क्षेत्र के रतौली व नैगवां गांव में तीन दिन से लो वोल्टेज की समस्या है। इलेक्ट्रानिक उपकरण ठप है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीण कुलदीप, अरविंद, घसीटा, रामबाबू, नत्थू अनुरागी, देवेंद्र आदि का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें