फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थौन फिल्टर प्लांट का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी के कस्बा खरेला में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों पर रविवार को उप जिलाधिकारी पीयूष जायसवाल ने अस्थौन फिल्टर प्लांट पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा खरेला की पेयजल आपूर्ति दो सप्ताह से ठप पड़ी है। अर्जुन बांध के अस्थौन पंप हाउस से जुड़ी पांच किमी मुख्य पाइपलाइन जगह-जगह टूटी है। जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है जबकि 20 हजार की आबादी वाले कस्बा खरेला बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान है। एक सप्ताह पहले रवीद्र सिंह, ओमनारायण, प्रमोद तिवारी आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अस्थौन फिल्टर प्लांट पहुंच निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी ली। उन्होंने लीकेज पाइपलाइन तीन दिन के अंदर दुरुस्त कराकर नियमित आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें