फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कथक और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

Tue, 03 Mar 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य व नाटक की प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया। कथक और राजस्थानी नृत्य पर बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि पूरे वर्ष विद्यार्थियों की ओर से किए गए परिश्रम, समर्पण व सृजनात्मक प्रतिभा का उत्सव है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय नृत्य कत्थक, देशभक्ति गीत मिट्टी के बेटे और राजस्थानी लोकगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। बाल कलाकार मनीषा, अर्पिता, सौम्या, निशिका, काव्या, चंचल, दिया, उन्नति व प्रतीक्षा की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अबोध सोनी, श्रुति तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष सैनी, गायत्री साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें