कबरई (महोबा)। गोवंशों के रखरखाव के लिए विकासखंड कबरई के ग्राम पहरा में तैयार कान्हा गोशाला का उद्घाटन शुक्रवार को डीएम एके तिवारी व सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस गोशाला के निर्माण से आस-पास के कई गांवों को अवारा जानवरों से मुक्ति मिलेगी।
ग्राम पहरा में चार एकड़ भूमि में कान्हा गोशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। जहां करीब एक हजार गोवंशों के रखरखाव की व्यवस्था है। कान्हा गोशाला में भूसा, पानी, छाया आदि की व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विधायक ने कहा कि हमारी सरकार अन्ना गोवंश के रखरखाव के लिए लगातार प्रयासरत है। डीएम ने कहा कि गोशाला में गोवंशों के खाने पीने की बेहतर व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में सीडीओ हीरा सिंह, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, अधिषाशी अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, रामबाबू द्विवेदी, मयंक तिवारी, कमेलश पांडेय, नरेंद्र मिश्रा, बालकिशोर द्धिवेदी, देवेंद्र शुक्ला, संजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।