सत्संग में बोलते समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी। स्रोत: समिति
- फोटो : सत्संग में बोलते समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी। स्रोत: समिति
महोबा। शहर के मोहल्ला कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी सत्संग समिति के तत्वावधान सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें वक्तों ने रचनाएं पेश कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। साध्वी सुनीता ने सच और झूठ की व्याख्या की। इस दौरान कबीर के दोहों ने सबका मन मोहा।
सत्संग में समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि भगवान कृष्ण जगत के आधार है। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के गायक इंद्रजीत सिंह ने भजन चादर हो गई बहुत पुरानी, अब तो सोच समझ अभिमानी सुनाया। पं. जगदीश रिछारिया ने रचना मन फूला-फूला फिरे जगत में कैसा नाता रे पढ़ी। पूर्व प्रवक्ता कामता चौरसिया ने भजन राम नाम आधार जगत में रचना पेश की। मदनपाल राठौर ने कबीरी दोहा साधु ऐसा चाहिए जैसा सूप सुभाय, सार-सार को गह लये थोथा देय उड़ाय सुनाया। शिक्षक सुरेश सोनी ने जो तन माटी में मिल जाने, कोऊ काम न आने रचना सुनाई। इस मौके पर वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा, नारायण दास, लखनलाल, सचिन सोनी, कमलापत आदि मौजूद रहे।